एक ज्योतिषी होने के नाते भी और साथ ही हर देशवासी की उत्सुकता है कि 4 जून को किस की सरकार बनेगी, सर्व प्रथम एक देशवासी होने के कारण, और साथ ही उस पर एक ज्योतिषी होने के कारण भी मेरा दिमाग बार बार 4 तारीख के आने वाले परिणाम की तरफ जा रहा है। पिछले एक माह में तो चलते फिरते यह प्रश्न जहन में बार बार आता रहा। सही भविष्य फल सामने आए, इस हेतु बहुत बार मैं भारतीय ज्योतिष के प्रश्न कुंडली विज्ञान का भी सपोर्ट लिया करता हूं और कई प्रकार से मन मे आने वाली जिज्ञासा शांत करने का प्रयास यदा कदा करता रहता हूँ। वर्षो पहले मेरे मन मे यह उठा था कि एक दिन राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सिरमौर होंगे, वे बेहद योग्य व्यक्ति है, उन्हें गलत समझा जा रहा है, वे किसी भी तरह से पप्पू नहीं है। यह छवि उनपर राजनैतिक प्रतिस्पर्धा के चलते बनाई गई है, जिसमे सोशल मीडिया के चलते विपक्षी लोगो द्वारा यह बनाना ज्यादा आसान हुआ है। बहुत से लोगो के बीच ये बात में जब चाहे कोई ऐसी बात उठने पर कहता था तो उनमें ज्यादातर मेरी बात पर लोग हंसते थे। किन्तु आज सुबह साढ़े पांच बजे उठा और खिड़की से आकाश की तरफ देखा तो...
Posts
Showing posts from May, 2024