एक ज्योतिषी होने के नाते भी और साथ ही हर देशवासी की उत्सुकता है कि 4 जून को किस की सरकार बनेगी, सर्व प्रथम एक देशवासी होने के कारण, और साथ ही उस पर एक ज्योतिषी होने के कारण भी मेरा दिमाग बार बार 4 तारीख के आने वाले परिणाम की तरफ जा रहा है। पिछले एक माह में तो चलते फिरते यह प्रश्न जहन में  बार बार आता रहा। सही भविष्य फल सामने आए, इस हेतु बहुत बार मैं भारतीय ज्योतिष के प्रश्न कुंडली विज्ञान का भी सपोर्ट लिया करता हूं और कई प्रकार से मन मे आने वाली जिज्ञासा शांत करने का प्रयास यदा कदा करता रहता हूँ। 
वर्षो पहले मेरे मन मे यह उठा था कि एक दिन राहुल गांधी भारतीय राजनीति के सिरमौर होंगे, वे बेहद योग्य व्यक्ति है, उन्हें गलत समझा जा रहा है, वे किसी भी तरह से पप्पू नहीं है। यह छवि उनपर राजनैतिक प्रतिस्पर्धा के चलते बनाई गई है, जिसमे सोशल मीडिया के चलते विपक्षी लोगो द्वारा यह बनाना ज्यादा आसान हुआ है।   बहुत से लोगो के बीच ये बात में जब चाहे कोई ऐसी बात उठने पर कहता था तो उनमें ज्यादातर मेरी बात पर लोग हंसते थे।
किन्तु आज सुबह साढ़े पांच बजे उठा और खिड़की से आकाश की तरफ देखा तो स्वत्: मन मे आया कि क्या राहुल गांधी इसी चुनाव में नायक बनकर उभरने जा रहे है, क्या वर्षो पूर्व मन मे आई ये बात सच होगी कि वे देश का नेतृत्व संभालेंगे। क्या मन मे बहुत पहले आई यह बात सच साबित होगी कि देश उनके काल मे अभी की तुलना में विशेष उन्नति के साथ जन कल्याण के मार्ग में प्रशस्त करेगा। सोचा कि इस समय की प्रश्न कुंडली बनाकर इसके उत्तर का प्रयास करूंगा। समय मिलते ही आज ही इस समय की प्रश्न कुंडली बनाई, इस समय की बनी कुंडली पर कई बार गहन विचार किया, जिसके आधार पर यह कह सकता हूँ  कि  सुबह उठकर स्वत्: मन में उठी बात, मुझे लगता है पूरी सच सिध्द होगी। बहुत कुछ मन मे आया था देश के विकास के प्रति, वो अब ज्यादा सफल होगा। जनता पहले से ज्यादा उनसे संतुष्ट होगी, ऐसा मेरा आभास है। 
- महावीर कुमार सोनी

Comments

Popular posts from this blog